धनबाद में रामनवमी जुलूस पर अचानक हमला! पथराव के बाद पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

रामनवमी जुलूस के दौरान धनबाद के भिखराजपुर में अचानक पथराव से मचा हड़कंप, हालात बिगड़ने पर पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव और सुरक्षा कड़ी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक पथराव की घटना सामने आई, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बताया जा रहा कि भिखराजपुर में रामनवमी का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला जा रहा था। तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। आखिरकार भीड़ को काबू में करने और हालात सामान्य करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग के बाद भीड़ धीरे-धीरे तितर-बितर हो गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।