रामनवमी मेला से लौट रही 8वीं की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

झारखंड गुमला: रामनवमी मेला से लौट रही 8वीं की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Minor Student Gang-Raped : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में रामनवमी मेले से लौट रही आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मेला घूमने के बाद घर जा रही थी। तभी अचानक आंधी-तूफान आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। भागमभाग में छात्रा फिसलकर गिर पड़ी और उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। दर्द से वह चल पाने में असमर्थ हो गई और सहेलियों से बिछड़ गई।

मदद की तलाश में वह एक घर के पास रुकी, जहां बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने छात्रा को ‘बहन’ कहकर भरोसा दिलाया और घर छोड़ने का वादा कर बाइक पर बिठा लिया। लेकिन घर के बजाय उन्होंने उसे एक सुनसान जगह पर अंधेरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना बताई। शनिवार (28 मार्च) को परिजनों ने घाघरा थाने में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को तहरीर सौंपी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू हो गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।