साहिबगंज में 14 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू

साहिबगंज में 14 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू। अभियान के तहत 14,394 बच्चियों को सुरक्षित सर्वाइकल कैंसर रोकथाम का टीका लगाया जाएगा।

Razi Ahmed
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

HPV Vaccination : झारखंड के साहिबगंज जिले में आज से 14 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लिए HPV (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। जिले के संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने पत्रकारों को बताया कि 14,394 बच्चियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण केवल उन बच्चियों को किया जाएगा, जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक नहीं है।

जिले के सभी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें जानकारी दी गई है। अभिभावकों से सहमति-पत्र लिया जाएगा और टीकाकरण प्रिंसिपल, क्लास टीचर और अभिभावकों की उपस्थिति में ही किया जाएगा।

पहले चरण में साहिबगंज जिले के आठ सीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के संचालन के लिए मॉनिटरिंग कमेटी और रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान 30 मार्च से अगले तीन माह तक चलेगा।

साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एमसीएच में 29 मार्च को सुबह 11 बजे डीसी हेमंत सती और अन्य अधिकारियों ने HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।