रांची : अहिंसा और शांति के संदेश के साथ बुंडू में निकली महावीर जयंती की शोभायात्रा

बुंडू, रांची में भगवान महावीर जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के जरिए अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश फैलाया गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची (बुंडू) : बुंडू नगर क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर जैन समाज के सदस्यों ने नगर में भव्य शोभायात्रा और नगर भ्रमण का आयोजन किया, जिसमें भगवान महावीर के संदेश – अहिंसा, सत्य, करुणा और शांति – को जन-जन तक पहुंचाया गया। सुबह से ही जैन मंदिर परिसर और आसपास का माहौल धार्मिक भावनाओं से भर गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद जैन समाज के महिला, पुरुष और युवा सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण के लिए निकल पड़े। पूरे नगर में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रास्ते में लोग जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर रहे थे और श्रद्धापूर्वक इसमें भाग ले रहे थे। कार्यक्रम के माध्यम से महावीर स्वामी के उपदेशों को जन-जन तक फैलाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विनोद कुमार जैन, कमल कुमार पाटनी, अरुण कुमार जैन, विजय पाटनी, सरस कुमार जैन, निर्मला जैन, किरण जैन, मीना जैन और सोनम जैन सहित जैन समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज में प्रेम, भाईचारा और अहिंसा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। महावीर जयंती के इस पावन अवसर पर पूरे बुंडू नगर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और जैन समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।