मानवता के लिए अमूल्य मार्गदर्शन है भगवान महावीर का जीवन : हेमंत सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महावीर जयंती पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महावीर जयंती के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान महावीर स्वामी जयंती के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश अहिंसा, सत्य, करुणा और मानवता के लिए एक अमूल्य मार्गदर्शन हैं। उनका संदेश हमें न केवल व्यक्तिगत जीवन में संयम और शांति का मार्ग दिखाता है, बल्कि समाज में सद्भाव, सह-अस्तित्व और नैतिकता को भी सुदृढ़ करता है। इस पावन अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों से शिक्षा लेकर एक शांतिपूर्ण, समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
आप सभी को पुनः भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।