गिरिडीह–मधुपुर रोड पर तेज टक्कर, बाइक सवार की हालत नाजुक

गिरिडीह–मधुपुर रोड पर स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Accident news : गिरिडीह–मधुपुर मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घटना करणपुरा मोड़ के पास हुई, जहां एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

घायल व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है, जो बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भोजदाह गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो मधुपुर की ओर से गिरिडीह की तरफ आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

इधर, हादसे के बाद फरार होने की कोशिश कर रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने गिरिडीह कॉलेज मोड़ के पास स्थित पुलिस पिकेट के पास पकड़ लिया। वाहन को जब्त कर बेंगाबाद थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक से पूछताछ जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।