रूसी सैन्य विमान के क्रैश होने से 29 लोगों की मौत

क्रीमिया में रूसी एएन-26 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी बनी वजह, संपर्क टूटने के बाद मिला मलबा, बचाव अभियान में कोई जीवित नहीं मिला।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मास्को : रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि क्रीमिया में एक रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान में सवार 29 लोगों की जान चली गयी। मंत्रालय ने रूसी समाचार एजेंसियों तास और आरआईए-नोवोस्ती को बताया कि तकनीकी ख़राबी के कारण एएन-26 विमान पहाड़ी से टकरा गया। इसमें 6 क्रू सदस्य और 23 यात्री सवार थे। हादसे में किसी के जिंदा बचने की सूचना नहीं है। तास ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय समय शाम 6 बजे विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद खोज और बचाव अभियान में मलबा मिला। ये विमान 1960 के दशक के आख़िर से इस्तेमाल हो रहे हैं और कई बार घातक हादसों में शामिल रहे हैं। 2020 में यूक्रेन के ख़ार्किव में एक एएन-26 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। 2021 में रूस के सुदूर पूर्व में एक हादसे में 28 लोगों की मौत हुई थी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।