श्री सालासर मंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन

रांची में श्री सालासर हनुमान मंडल का भव्य हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ, 108 हनुमान चालीसा, भजन संध्या और छप्पन भोग के साथ श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मंडल रांची का दशम श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर में श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण, बंशीधर अडुकिया रोड, रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष धर्मचन्द शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव में नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, रस माधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वहीं, महोत्सव के संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान श्री अमित सारस्वत सहपत्नी प्रज्वलित करेंगे। प्रातः 9:00 बजे से 151 संकल्पित श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री जनार्दन जी जोशी के सानिध्य में किया जाएगा। इसके बाद 108 सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ का वृहत आयोजन श्री भगवती व्यास जी के सानिध्य में किया गया है। साथ ही साथ 251 सवामणि भोग एवं छपन भोग बालाजी महाराज को श्री नथमल शर्मा की ओर से संचालित अर्पित किया जायेगा।

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित एवं मंत्री किशन शर्मा ने कहा कि संध्या 5:00 बजे से रांची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहकों की ओर से भजनों की अविरल गंगा प्रभावित की जाएगी, जिसमें भजन प्रवाहक पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा एवं प्रवीण व्यास के सुमधुर भजनो में श्रद्धालु गोता लगाएंगे। रात दस बजे महा आरती के साथ मौसम का समापन होगा। ब्राह्मण भवन के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर ‘शर्मा’ टोली ने कहा कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थापित श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 से प्राण प्रति स्थापित है। ये सच्चा दरबार एवं बालाजी की गद्दी है, जहां भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।