स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, सीओडी और सायनाइड की आशंका

जमशेदपुर की स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप, विधायक सरयू राय ने प्रदूषण को बताया वजह, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बाबूडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी में गुरुवार को हजारों मछलियों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने कहा कि पानी में सीओडी बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी और सायनाइड जैसे जहरीले तत्व इसकी वजह हो सकते हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गयी है और उसका असर जलीय जीवों पर पड़ रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।