DSPMU की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले आदिवासी छात्र संघ के प्रतिनिधि, छात्रसंघ चुनाव का मिला आश्वासन

डीएसपीएमयू की समस्याओं को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। मंत्री ने छात्रसंघ चुनाव, सीट बढ़ाने और स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सचिव सीमा मुर्मू भी शामिल थीं।

विवेक तिर्की ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का असर छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्र संघ किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के सामने कई मांगें रखीं। इनमें विभिन्न विभागों में घटाई गई सीटों को बहाल करने, गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल शिक्षकों की जांच, बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू करने, छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने, AICTE से जुड़े पाठ्यक्रमों की मान्यता पूरी करने और “एक व्यक्ति-एक पद” व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।

शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि अगले कुछ महीनों में छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है और कुड़ुख (उरांव) विभाग सहित जरूरत के अनुसार सीटों को बढ़ाने पर भी सकारात्मक पहल की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।