दिल्ली पुलिस कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी : सरकारी आदेश

दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई नई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के एक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि इन मामलों में अगर पहले ही गिरफ्तारियां या हिरासत की कार्रवाई हो चुकी है, तो गिरफ्तारियों की समीक्षा करने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

गृह विभाग ने आदेश में कहा, “दिल्ली सरकार का विरोध-प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई और दंडात्मक कार्रवाई करने का इरादा नहीं है, और इन मामलों को बिना किसी आगे की कार्रवाई के बंद माना जाएगा।”

आदेश में हालांकि कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश के मुताबिक, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को यह सुरक्षा नहीं मिलेगी।

दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 13 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।