2 करोड़ की लूट के बाद STF का एक्शन, बेगूसराय में एनकाउंटर, सर्च ऑपरेशन जारी

बेगूसराय में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, भारी पुलिस बल तैनात, फरार अपराधियों की तलाश जारी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Begusarai Encounter : बेगूसराय में शुक्रवार देर रात बिहार STF और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई दरभंगा के चर्चित ज्वेलरी लूटकांड के बाद की गई, जिसमें 2 करोड़ रुपये से अधिक के गहने लूटे गए थे।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर चौक के पास STF ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को पहले से इन अपराधियों के वहां छिपे होने की सूचना मिली थी।

बताया जा रहा है कि STF की टीम सादी वर्दी में मौके पर पहुंची थी, लेकिन बदमाशों को शक हो गया और वे भागने लगे। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान करीब 5-6 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से अवैध हथियार और एक बाइक भी बरामद की गई है। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अब भी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इससे पहले शुक्रवार को दरभंगा के प्रसिद्ध ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। उसी मामले में शामिल अपराधियों का पीछा करते हुए STF यहां तक पहुंची थी।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।