मिलिए कोलकाता के एमजी रोड पर ट्रैफिक मैनेज करनेवाले 69 साल के पद्मश्री बिपिन दा से

कोलकाता के 69 वर्षीय पद्मश्री बिपिन दा ने समाज सेवा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में अद्भुत योगदान दिया, जनता उनकी सेवाओं की सराहना करती है और वे सक्रिय रहना चाहते हैं

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय उदाहरण पेश कर रहे हैं बिपिन दा
  • जनता करती है उनकी सेवा की सराहना

कोलकाता : 69 साल के पद्मश्री बिपिन दा को देवेंद्र मल्लिक रोड के लोग ट्रैफिक मैनेज करते देख लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। स्थानीय लोगों में उनकी छवि हीरो की है। स्वेच्छा से अग्निशमन गतिविधियों में शामिल रहने और लोगों की जान बचाने की वजह से वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री से केंद्र सरकार ने नवाजा।

kolkata-padma-shri-bipin-da-traffic-management-hero
kolkata-padma-shri-bipin-da-traffic-management-hero

बिपिन दा बताते हैं कि मैंने कम से कम 100 लोगों की जान बचाई है और अब मैं कोलकाता पुलिस के साथ सड़कों पर ट्रैफिक मैनेज करता हूं। इसे मैंने अग्निशमन गतिविधियों में शामिल रहने के साथ वर्ष 2010 में ही शुरु किया था।

kolkata-padma-shri-bipin-da-traffic-management-hero
kolkata-padma-shri-bipin-da-traffic-management-hero

मेरी ट्रैफिक मैनेज करने की सेवाओं से कोलकाता पुलिस इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने मुझे पुलिस पर्सनल के साथ सड़कों पर यातायात मैनेज करने का काम सौंप दिया। बिपिन दा गुजराती हैं और अपने एक कमरे के मकान में रहते हैं।

kolkata-padma-shri-bipin-da-traffic-management-hero
kolkata-padma-shri-bipin-da-traffic-management-hero

उन्होंने बताया कि रिटायर्ड आइपीएस उपेन विश्वास ने मुझे वर्दी दी जिसे पहनकर मैं यातायात मैनेज करता हूं। मेरे दोस्त मुझे सात हजार रुपये हर महीने देते हैं और यही मेरी कमाई का जरिया है। लाल बाजार में स्थित एक गुजराती होटल मुझे मुफ्त में खाना और नाश्ता खिलाता है। उन्होंने कहा कि मैं तब तक काम करते रहना चाहता हूं जब तक मेरा शरीर इसकी इजाजत देता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।