उग्रवादियों का आतंकी हमला, बिष्णुपुर में सोते हुए परिवार पर फेंका बम, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, मां गंभीर

मणिपुर के बिष्णुपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने घर पर बम फेंक कर दो मासूम बच्चों की जान ले ली, मां घायल, विधायक ने कड़ी निंदा की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंफाल : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला किया। इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, जिस समय संदिग्ध उग्रवादियों ने बम फेंका, उस समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। विस्फोट इतना जोरदार था कि पांच वर्षीय लड़के और छह महीने की बच्ची की मौके पर ही जान चली गई। बता दें कि मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाका चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के करीब निचले हिस्से में स्थित है। वर्ष 2023 और 2024 में जातीय संघर्ष के चरम पर होने के दौरान भी इस इलाके में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं।

भाजपा के स्थानीय विधायक टी. एच. शांति सिंह ने ट्रोंग्लाओबी आवांग लेकाई में हुए इस निर्दयी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे “कुकी नार्को-आतंकवादियों” की करतूत बताते हुए कहा कि यह जघन्य कृत्य आतंकवाद से कम नहीं है। विधायक ने कहा, “ऐसे अमानवीय कृत्यों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए।” उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जान गंवाने वाले दोनों बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।