पोटका में 80 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव-इलाके में सनसनी

पोटका में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से हमला, खून से लथपथ शव बरामद, महिला घायल, पुलिस जांच जारी, इलाके में दहशत का माहौल

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka Murder Case : पूर्वी सिंहभूम के पोटका से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रतन बहादुर श्रेष्ठ के रूप में हुई है, जो यूसीआईएल कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता बताए जा रहे हैं।

घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है—घटनास्थल पर एक महिला भी घायल अवस्था में मिली है।
पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।