
रांची : राजधानी रांची के गोस्सनर कॉलेज में आयोजित गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 (GCF) का आज दूसरा दिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
आज के मुख्य अतिथियों में सुदीप गुड़िया, पुरुषोत्तम, नीतीश कच्छप और विवेक नायक शामिल रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों को प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए।
आज कई फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्म और म्यूजिक एल्बम की स्क्रीनिंग की गई। इनमें काल शीला, सरहुल, जा तोरे मैना और ओ सजनी जैसी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि इस दिन स्वागत नृत्य प्रस्तुत नहीं किया गया, फिर भी कार्यक्रम में उत्साह बना रहा।
इस आयोजन में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छात्रों ने फिल्मों को देखकर नई चीजें सीखीं और फिल्म निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों के मनोरंजन के लिए डीजे (DJ) की व्यवस्था भी की गई, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। आने वाले दिन में और भी नई गतिविधियां और प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी, जिससे यह सिने फेस्ट और भी खास बन रहा है।

