
Latehar News : महुआडांड़ थाना पुलिस ने थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बासकरचा स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक प्लांट से चोरी हुई मोटर और केबल तार बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
त्वरित कार्रवाई से टूटी चोरों की कमर
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए छापेमारी शुरू की। पुलिस की तत्परता के कारण चोर भाग नहीं सके और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों ने सराहना की है।
जानकारी के अनुसार बासकरचा स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक मशीन से देर रात कुछ लोग मोटर चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने एक चोर को दबोच लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
नशे की लत के लिए करते थे चोरी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी नशे के आदी हैं और इसी लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
इससे पहले भी इस गिरोह ने रेंगाई में स्थित हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और पत्रकार देवानंद प्रसाद के प्लांट से मोटर चोरी की थीमामले का सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि गिरफ्तार आरोपी सैफ अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पिता जसीम खान, निवासी बाजारपारा, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ एक पत्रकार का पुत्र है और वही इस गिरोह का मास्टरमाइंड निकला।
शाहीद कमाल उर्फ शाहिद खान, उम्र 44 वर्ष, पिता कमाल अहमद, निवासी दीपाटोली, थाना महुआडांड़ है।
पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह चोरी का सामान महुआडांड़ के शाहिद खान, अजीम अंसारी और छत्तीसगढ़ के करकली क्षेत्र के कबाड़ियों को बेचता थाइस संबंध में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 40/26, दिनांक 28/07/2026, धारा 303(2)/317(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वालों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

