रामगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री में तड़के गोलियों की गूंज, राहुल दुबे गैंग ने दी जिम्मेदारी की चुनौती

रामगढ़ के पतरातू में सीमेंट प्लांट के पास तड़के फायरिंग से दहशत, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी, व्यापारियों और प्रशासन को दी खुली धमकी, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh firing : पतरातू थाना क्षेत्र में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास तड़के करीब 2 बजे अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने फैक्ट्री परिसर के बाहर फायरिंग कर सनसनी फैलाई और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के कुछ ही समय बाद कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। गिरोह की ओर से व्यापारियों और जिला प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए धमकी भरे संदेश भी साझा किए गए हैं, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।