माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, अनुभव किया साझा

झारखंड के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, कठिन परिस्थितियों में भी साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के पूर्व विधायक और झामुमो नेता कुणाल षाडंगी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक सफलतापूर्वक पहुंचकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनका यह साहसिक अभियान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है। यहां कुणाल षाड़ंगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना केवल एक ट्रैक नहीं, बल्कि धैर्य, मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास की कड़ी परीक्षा है। इस दौरान उन्हें बर्फ से ढके खतरनाक रास्तों, तेज़ बर्फीली हवाओं, अत्यधिक ठंड और कम ऑक्सीजन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और शरीर पूरी तरह थक चुका था, लेकिन लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। कुणाल षाडंगी ने बताया कि इस यात्रा ने उन्हें यह सिखाया कि असली लड़ाई शरीर से ज्यादा मन की होती है। हर कदम पर मुश्किलें थीं, लेकिन हर चुनौती ने उन्हें और मजबूत बनाया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में नए अनुभवों को अपनाना चाहिए और चुनौतियों से डरने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।