
पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफे के समय नीतीश कुमार भावुक नजर आए। इससे पहले सुबह 11 बजे उन्होंने अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक ली, जिसमें उन्होंने विधायकों को संबोधित किया। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत तय मानी जा रही है। बीजेपी पहली बार राज्य में अपनी अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी में है। बताते चलें कि विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है।

