
रांची: आजसू पार्टी के मुख्यालय, हरमू में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दलितों के अधिकारों और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, परवाज खान, मनोज कुमार, ओम वर्मा, बबलू महतो, कौशल तिवारी, राकेश सिंह, राजेश सिंह, अमन साहू, रोशन नायक, प्रशांत महतो, सक्षम झा, अनुष्का कुमारी, योगेश महतो, रवि रोशन, अभिषेक महतो, मोहन कुमार, अमित साहू, बबलू खान, राज, मानस और आशीष सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

