रांची से दुखद खबर: 8 महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली है । मृतक महिला का नाम पूजा कुमारी थी जोकि 8 महीने की गर्भवती थी। महिला ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार रात को दूध को लेकर सास और बहू के बीच बहस हुई थी । जिसके बाद मामले को शांत कराया गया था । उसके बाद आज महिला ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है। इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी ने कहा कि पुलिस घटनास्थान पर पहुंचकर जांच में लग गई है । खुदकुशी के पीछे की असल जानकारी अभी पता नहीं चला है । मृतक महिला के परिवारवालों से पूछताछ चल रही है। पुलिस टीम द्वारा असल कारण जल्द मालूम किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।