रांची: आजसू मुख्यालय बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि, प्रवीण प्रभाकर बोले- राष्ट्र सदैव रहेगा ऋणी

रांची में आजसू मुख्यालय में बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि, प्रवीण प्रभाकर बोले- संविधान निर्माण में योगदान के लिए राष्ट्र सदैव रहेगा ऋणी, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के मुख्यालय, हरमू में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दलितों के अधिकारों और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, परवाज खान, मनोज कुमार, ओम वर्मा, बबलू महतो, कौशल तिवारी, राकेश सिंह, राजेश सिंह, अमन साहू, रोशन नायक, प्रशांत महतो, सक्षम झा, अनुष्का कुमारी, योगेश महतो, रवि रोशन, अभिषेक महतो, मोहन कुमार, अमित साहू, बबलू खान, राज, मानस और आशीष सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।