साहिबगंज में यज्ञ मेला के दौरान फायरिंग, 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज में यज्ञ मेला के दौरान फायरिंग से 19 वर्षीय युवक गंभीर घायल, भगदड़ मची, पुलिस जांच में जुटी, जबड़े में गोली लगने से हालत नाजुक बनी हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj Firing : जिरवाबाड़ी थाना के साक्षरता चौक के पास यज्ञ मेला का आयोजन किया गया था। इस बीच रात के 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में शिव कुमार (19 वर्षीय) गंभीर तौर पर घायल हो गया। इस घटना के बाद मेले में भगदड़ मच गई।

शिव कुमार चानन के निवासी हैं, जोकि मेले में बच्चों के खिलौने की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मेले में वह दुकान समेट कर खाना खा रहे थे।

इस दौरान अचानक चली गोली उनके चेहरे के पास ठुड्डी में लगी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फौरन सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने के कारण जबड़े की हड्डी टूट गई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।