
रांची : श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में बुधवार को कविता गाड़ोदिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 46 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु और आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद खिलाया गया। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 15 दिनों मे 3230 निराश्रित प्रभुजी और उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।
मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-अनिष्क नारायण, बिंदु वर्मा, संजय अग्रवाल, अनमोल सिन्हा, संतोष कुमार नायक, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र सरावगी, मिलन जालान, शालिनी सिन्हा, सुरेश चौधरी, अनिमा प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार शर्मा मनीष कुमार के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसाद खिलाकर सेवा की गई। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इसके अलावा कई लोगों की ओर से आश्रम में रह रहे निराश्रितों, मंदबुद्धि, दीनबंधुओं के लिए खाद्य सामग्री एवं जरूरत के समान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव प्रभु सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार,मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, सुरेश भगत,पवन पोद्दार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

