
रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान आजसू प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, छात्रों की समस्याओं के समाधान और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
सभी के सहयोग से होगा सकारात्मक बदलाव-कुलपति
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने आजसू प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों के सहयोग से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, मुकेश, अमित, यश सत्यम समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

