देश में तेज गर्मी का कहर शुरू: चंडीगढ़ में पारा 45°C तक पहुंचने की आशंका

देशभर में गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और हीटवेव तेज होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : देशभर में गर्मी का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। India Meteorological Department (आईएमडी) के अनुसार, इस बार भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि साफ आसमान, शुष्क हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगले दो हफ्तों में कई इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो लंबे और तेज गर्मी के मौसम की ओर इशारा करता है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान करीब 38 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, इसके बाद तेजी से बढ़ोतरी होगी और अगले सप्ताह पारा 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं, जहां तापमान पहले ही 42-43 डिग्री के पार जा चुका है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी का मौसम लंबा और ज्यादा तीव्र हो सकता है, जिसमें बार-बार हीटवेव चलने की संभावना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।