नोएडा में आवासीय इमारत में आग, परिवार सुरक्षित बचाया गया, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में 12वीं मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। दमकल और पुलिस की तत्परता से परिवार सुरक्षित बचा लिया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Noida Fire : नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसके बाद अंदर फंसे एक परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया।

गौतम बुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग संभवतः एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्क रहने और राहत प्रयासों की निरंतर निगरानी करते रहने का निर्देश भी दिया है। यह घटना सुबह करीब सात बजे सेक्टर 75 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में हुई, जहां 28 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से आग की लपटें निकलने लगीं।

आस-पास के इलाकों से भी घना काला धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। सीएफओ कुमार ने कहा, ”सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।”

उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियों के साथ-साथ एक हाइड्रोलिक उपकरण भी मौके पर भेजा गया। कुमार ने कहा, ”इमारत के अंदर दमकल उपकरण मौजूद होने के कारण, हमारे उपकरण और वाहन आग बुझाने के अभियान में शामिल नहीं हुए।

सीएफओ ने पुष्टि की, ”जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।” सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। निवासी सीढ़ियों के रास्ते इमारत से निकले और एहतियात के तौर पर आस-पास के फ्लैट में रहने वालों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।