बरेली: बरेली का प्रसिद्ध ‘झुमका’ एक बार फिर सुर्खियों में है और 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया त्यौहार से पहले इन पारंपरिक झुमकों की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। बरेली के झुमके को विश्व पटल पर लाने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। खासतौर पर युवाओं के बीच इस पारंपरिक आभूषण की मांग अचानक बढ़ गई है। दरअसल 19 अप्रैल को पड़ने वाले अक्षय तृतीया से पहले झुमकों की खरीदारी बहुत तेज हो गई है। आशा भोसले, जिन्होंने सात दशकों से भी लंबे करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए। उनके जाने के बाद उनके मशहूर गीत “झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में” की लोकप्रियता फिर से चर्चा में आ गई है। बरेली के ज्वैलर्स के अनुसार, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर महिलाएं झुमके खरीदने के लिए बाजार का रुख कर रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वैलरी के व्यापारियों ने बढ़ती मांग को देखते हुए दिल्ली के थोक विक्रेताओं से झुमकों का नया स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है।



