कन्नूर बीडीएस छात्र की मौत का मामला: छात्रों का प्रदर्शन, डॉक्टर के क्लिनिक में तोड़फोड़

कन्नूर डेंटल कॉलेज में छात्र नितिन राज की मौत के बाद जातिगत प्रताड़ना के आरोपों को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने दो संकाय सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कन्नूर (केरल): कन्नूर डेंटल कॉलेज में संकाय सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जाति के आधार पर प्रताड़ित किए जाने के कारण बीडीएस के छात्र नितिन राज की मौत के विरोध में छात्रों ने बृहस्पतिवार को परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। परीक्षा दे रहे छात्रों को छोड़कर सभी बैच के छात्रों ने अंजराकांडी स्थित डेंटल कॉलेज के सामने विरोध मार्च निकाला और धरना दिया। बीडीएस के प्रथम वर्ष के छात्र नितिन राज आरएल (22) 10 अप्रैल को कथित तौर पर एक इमारत से गिरने के बाद मेडिकल कॉलेज ब्लॉक के पास गंभीर रूप से घायल पाए गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो संकाय सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि आरोप है कि उसे जाति और रंग के आधार पर परेशान किया गया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।