फिजिक्सवाला छात्र वित्तपोषण कारोबार से बाहर निकलेगा, अब एनबीएफसी के साथ करेगा साझेदारी

फिजिक्सवाला ने छात्रों को सीधे लोन देने के कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है। कंपनी अब शिक्षा ऋण के लिए एनबीएफसी के साथ साझेदारी करेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह छात्रों को सीधे वित्तपोषण (ऋण देने) के कारोबार से बाहर निकलने की योजना बना रही है और अब शिक्षा ऋण के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के साथ साझेदारी करेगी। यह कदम कंपनी की उस हालिया घोषणा के बाद आया है, जिसमें उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी फिनज फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में 120 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश की बात कही थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।