पाकिस्तान, सऊदी अरब ने तीन अरब डॉलर की जमा राशि की अवधि बढ़ाने पर समझौता किया

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को राहत देते हुए तीन अरब डॉलर की जमा राशि की अवधि बढ़ाई, विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत करने के लिए बड़ा आर्थिक समर्थन मिला।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saudi Arabia Pakistan Deal : सऊदी अरब ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत केंद्रीय बैंक के पास जमा तीन अरब डॉलर की परिपक्वता अवधि को बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई।

यह घोषणा सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) द्वारा स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) में बृहस्पतिवार को तीन अरब डॉलर में से दो अरब डॉलर जमा करने के एक दिन बाद आई है, जिससे देश के बिगड़ते विदेशी मुद्रा भंडार को बड़ी राहत मिली है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।