
Minor Rape Case Jharkhand: राजधानी रांची में कोतवाली के बाद नामकुम थाना इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस मामले को लेकर नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिन पहले तीन साल की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर इरफान आलम ने दुष्कर्म किया था। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए इरफान आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।

