ACP विक्रांत” में अभिनेता विनय आनंद की दमदार वापसी, अपनी दमदार अदाकारी ने लूटी वाहवाही

लंबे समय बाद विनय आनंद की दमदार वापसी, वेब सीरीज़ ACP विक्रांत में शानदार अभिनय से जीता दिल, दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही जबरदस्त सराहना।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता विनय आनंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं।लंबे अंतराल के बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करते हुए एकता कपूर और शोभा कपूर की वेब सीरीज़ “ACP विक्रांत” में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है। गौरतलब है कि विनय आनंद ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मो से क़ि.आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया इनकी सर्वाधिक सुपर hit फ़िल्म रही.उसके बाद भोजपुरी सिनेमा में भी उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई। बॉलीवुड और भोजपुरी-दोनों इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए विनय आनंद ने अपने 27 वर्षों के फिल्मी सफर में लगातार अपनी प्रतिभा को निखारा है। वर्षों के अनुभव और मेहनत का ही परिणाम है कि आज भी वे अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब वे वेब सीरीज़ “ACP विक्रांत” के माध्यम से एक बार फिर चर्चा में हैं, जहाँ उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनकी अभिनय क्षमता समय के साथ और अधिक परिपक्व एवं प्रभावशाली हुई है। इस सीरीज़ में उनके साथ शरद मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं, लेकिन विनय आनंद का अभिनय विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

सीरीज़ में विनय आनंद का किरदार गहराई, संवेदनशीलता और तीव्रता से भरपूर है, जिसे उन्होंने बेहद प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है। अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने हर दृश्य में जान डाल दी है, जिससे उनका प्रदर्शन किसी अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस से कम नहीं लग रहा। सोशल मीडिया पर भी दर्शक उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हें इस वेब सीरीज़ की सबसे मजबूत कड़ी बता रहे हैं। आलोचकों और दर्शकों की मानें तो विनय आनंद ने अपने अनुभव, संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेजेंस से “ACP विक्रांत” को नई ऊँचाई दी है, जो उनके शानदार अभिनय कौशल का प्रमाण है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि “ACP विक्रांत” विनय आनंद के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। लंबे समय बाद वापसी करने के बावजूद जिस आत्मविश्वास और परिपक्वता के साथ उन्होंने अपने किरदार को निभाया है, वह काबिले-तारीफ है। कुल मिलाकर, विनय आर आनंद ने “ACP विक्रांत” के जरिए यह दिखा दिया है कि प्रतिभा कभी पुरानी नहीं होती—बस उसे सही मंच की जरूरत होती है, और इस बार उन्होंने उस मौके को पूरी तरह भुना लिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।