होमगार्ड बहाली परीक्षा का परिणाम लंबित, अभ्यर्थियों में बढ़ा आक्रोश

रांची में होमगार्ड बहाली परीक्षा का परिणाम लंबित होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, छात्र नेता बाबलू मेहता के नेतृत्व में प्रदर्शन, जल्द परिणाम जारी करने की मांग तेज।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिले में आयोजित होमगार्ड बहाली परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। यह परीक्षा 1 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके बाद से हजारों अभ्यर्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

लगभग पांच माह बीत जाने के बावजूद परिणाम जारी नहीं होने से युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर छात्र नेता बाबलू मेहता के नेतृत्व में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए होमगार्ड अभ्यर्थियों ने लोकसभा और उपायुक्त कार्यालय, रांची में ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग की है।

छात्र नेता बाबलू मेहता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम जारी नहीं किया गया, तो अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।