
रांची: गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को दो अहम शादी समारोहों में शामिल हुईं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय के घर पहुंचकर उन्होंने नवदंपति को बधाई दी और उनके सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे, जबकि कल्पना सोरेन यहां समारोहों में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देती नजर आईं।
इसके अलावा, हजारीबाग के जेएमएम जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया की बेटी निक्की कुमारी को आशीर्वाद देने के लिए कल्पना सोरेन रामगढ़ और हजारीबाग के सीमावर्ती उरीमारी क्षेत्र भी पहुंचीं। समारोह में शामिल होकर उन्होंने निक्की और पंकज को खुशहाल और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह शादी बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी पोटंगा पंचायत के तहत जरजरा स्थित संजीव बेदिया के पैतृक आवास में संपन्न हुई। निक्की कुमारी की शादी स्वर्गीय लखन बेदिया के बेटे पंकज कुमार बेदिया के साथ हुई।
कल्पना सोरेन के पहुंचने पर संजीव बेदिया की पत्नी गौरी देवी और उनके बेटे पियूष कुमार समेत पूरे परिवार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान कल्पना सोरेन ने परिवार के साथ समय बिताया और आत्मीय बातचीत भी की।

