पाकिस्तान को सऊदी अरब से एक अरब डॉलर के कर्ज की दूसरी किस्त मिली

पाकिस्तान को सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर सहायता पैकेज की दूसरी किस्त मिली, विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत करने की कोशिश, आर्थिक संकट से राहत की उम्मीद बढ़ी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कराची: पाकिस्तान को सऊदी अरब से एक अरब डॉलर की दूसरी एवं अंतिम किस्त प्राप्त हुई है। यह तीन अरब डॉलर के सहायता पैकेज का हिस्सा है जिसका उद्देश्य उसके विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाना है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सऊदी अरब ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के लिए तीन अरब डॉलर जमा करने की प्रतिबद्धता जताई थी और अपनी मौजूदा पांच अरब डॉलर की सुविधा को तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।