
कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ‘‘राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराने’’ का अवसर बताते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो योग्यता के आधार पर युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। शाह ने कहा कि टीएमसी सरकार ने घुसपैठियों को प्राथमिकता दी है, लेकिन भाजपा सरकार आने पर राज्य को ‘घुसपैठिया मुक्त’ बनाया जाएगा। भाजपा ने टीएमसी सरकार पर भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योग्य उम्मीदवारों का हक मारा गया है। भाजपा सरकार नौकरियों में पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित करेगी।

