चुनाव से पहले बड़ा असर! बंगाल वोटिंग के चलते झारखंड बॉर्डर पर 48 घंटे ड्राई डे

बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण से पहले झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में 48 घंटे का ड्राई डे लागू, शराब बिक्री पर रोक से लोगों को होगी परेशानी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए अब बस दो दिन बाकी हैं। मतदान की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं, लेकिन इसका असर सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है, पड़ोसी राज्य झारखंड में भी इसका असर साफ दिख रहा है, खासकर बॉर्डर इलाकों में। अगर आप जाम छलकाने के शौकीन हैं, तो इस दौरान आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

48 घंटों के लिए ड्राई डे घोषित

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार से लेकर गुरुवार शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में 48 घंटे का ड्राई डे लागू किया गया है। इस संबंध में धनबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होना है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एहतियात के तौर पर ये सख्त कदम उठाए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।