नव-नियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत – नियुक्तियों से विभाग की कार्य क्षमता और मजबूत होगी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कार्यक्रम में कुल 62 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को नव-नियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कुल 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग की कार्य क्षमता और मजबूत होगी। उन्होंने सभी नए कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि अब वे सरकार का अहम हिस्सा बन चुके हैं और अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। सीएम ने भरोसा जताया कि इन सभी के योगदान से झारखंड एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

ध्यान रखें, बेहतर समन्वय ही सुशासन की पहचान है और इससे अनियमितताओं की गुंजाइश भी खत्म होती है। आप सभी के योगदान से झारखण्ड एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। आपके बेहतर भविष्य के लिए सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।