एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेगा प्रशासन : मंजूनाथ भजंत्री

एशियन चैंपियनशिप 2026 में पदक जीतकर लौटे झारखंड के खिलाड़ियों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की, प्रशासन ने हर संभव सहयोग और बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहन का भरोसा दिया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी डीसी से मिले

रांची : एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। यह मुलाकात झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में हुई। इस दौरान खिलाड़ी दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी ने अपने प्रदर्शन की जानकारी डीसी मंजूनाथ भजंत्री को दी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी। गौरतलब है कि 6 से 11 अप्रैल 2026 तक चले एशियन चैंपियनशिप 2026 में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिनेश कुमार ने 2 गोल्ड मेडल जीते, रेशमा कुमारी ने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हासिल किया, जबकि बसंती कुमारी ने अंडर-25 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।