JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का बड़ा मार्च, तिरंगा लेकर विधानसभा की ओर निकले हजारों विद्यार्थी

रांची में JPSC-JSSC की गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च, तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी; सरकार से लिखित आश्वासन और ठोस कार्रवाई की मांग।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JPSC और JSSC में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों का सोमवार सुबह से विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। सुबह करीब 7 बजे से ही छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुरानी विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। कई विद्यार्थी ऑटो और ई-रिक्शा से भी विधानसभा की तरफ जा रहे हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे। साथ ही लिखित रूप में आश्वासन दे कि JPSC और JSSC में हुई गड़बड़ियों के मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

तिरंगा लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे विद्यार्थी

मार्च में शामिल विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। धरना स्थल से लगातार छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने का निर्देश दिया जा रहा है। उन्हें किसी भी तरह का उग्र प्रदर्शन या प्रशासन के साथ टकराव नहीं करने की हिदायत दी गई है। छात्रों से यह भी कहा जा रहा है कि अगर आंदोलन के दौरान किसी तरह की हिंसा या उग्रता होती है, तो छात्र संगठन उनका साथ नहीं देंगे।

प्रशासन ने भी छात्रों को किया आगाह

विधानसभा मार्च को लेकर रांची जिला प्रशासन ने भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और मार्च में शामिल हों। किसी भी तरह का उग्र प्रदर्शन उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का आचरण गलत पाया जाता है, तो इसका असर उसके करियर पर भी पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से छात्रों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न होने दें।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।