पांकी के पीएम श्री केजीबीवी स्कूल का निरीक्षण, उपायुक्त ने छात्राओं को दी खास सीख

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय में मंगलवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत की और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने और लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि अगर छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करेंगी तो वे अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकती हैं।

निरीक्षण के समय उपायुक्त ने स्कूल बैग की गुणवत्ता को भी देखा। जांच के बाद संतुष्ट होने पर उन्होंने छात्राओं के बीच बैग का वितरण कराया। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि आज के समय में मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों में बाधा बन सकता है, इसलिए इसका सही और सीमित उपयोग करना बहुत जरूरी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।