
कार्यक्रम में कुल 62 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को नव-नियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कुल 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग की कार्य क्षमता और मजबूत होगी। उन्होंने सभी नए कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि अब वे सरकार का अहम हिस्सा बन चुके हैं और अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। सीएम ने भरोसा जताया कि इन सभी के योगदान से झारखंड एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
ध्यान रखें, बेहतर समन्वय ही सुशासन की पहचान है और इससे अनियमितताओं की गुंजाइश भी खत्म होती है। आप सभी के योगदान से झारखण्ड एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। आपके बेहतर भविष्य के लिए सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।


