धनबाद में भयानक आग! देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

धनबाद के कतरास में भीषण आग से घर का सारा सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल देरी से पहुंची, स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के राजाबाड़ी रोड स्थित ग्वाला पट्टी में मंगलवार को एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि खिड़कियों और दरवाजों से लपटें और काला धुआं बाहर निकलने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घर के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में घर का लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन बाघमारा में फायर स्टेशन नहीं होने और इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही बाल्टी और बर्तनों से पानी लाकर आग बुझाने की पूरी कोशिश की। सूचना मिलते ही विधायक शत्रुघ्न महतो और स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।