
रांची: रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लिंक रेक के देरी से पहुंचने की वजह से ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन अपने तय समय 14:35 बजे के बजाय 15:45 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे ने यह बदलाव परिचालन कारणों से किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा योजना इसी अनुसार अपडेट कर लें।

