
रांची : सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेले के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। उन्होंने बुधवार को मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। मेले का आयोजन 1 से 3 मई तक रांची में किया जायेगा। राज्यपाल संतोष गंगवार 1 मई को मेले का उद्घाटन करेंगे।

