
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जिनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में निगम ने बताया कि रितेश और जिनेलिया अगले पांच वर्षों तक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे और सड़क सुरक्षा, यात्री जागरूकता तथा सामाजिक संदेशों से जुड़े अभियानों में भाग लेंगे।

