
Public Sector Banks India : सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों का चयन करने वाली संस्था एफएसआईबी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यकारी निदेशकों (ईडी) की नियुक्ति के लिए निजी क्षेत्र सहित पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों को शामिल करना तय प्रक्रिया से अलग एक बदलाव है और यह पहली बार है जब वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) चालू वित्त वर्ष के दौरान सृजित होने वाली ईडी की आधा दर्जन से अधिक रिक्तियों के लिए निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों पर भी विचार करेगा।

