28 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट बैठक, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम फैसलों की तैयारी

28 अप्रैल को रांची में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट बैठक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर फैसले लिए जाने की संभावना।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Cabinet Meeting : रांची में 28 अप्रैल 2026 को झारखंड मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। राज्य के प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।